दिसंबर 12, 2011

कुन फाया कुन


आज एक बहुत ही प्यारा गीत फिल्म 'रॉक स्टार' से जिसे 'इरशाद कामिल' ने लिखा है  'जावेद अली' ने गाया है और 'रहमान' ने इसमें अपने संगीत से जादू भर दिया है.......रूह को सुकून देने वाला ये रूहानी सूफी गीत मुझे बहुत पसंद आया.......दिल हुआ आपसे बाँटने का | ये आज पहली बार है जब मैंने किसी फिल्म के गीत को चुना है पर मैं रोक नहीं पाया खुद को क्योंकि मुझे ये बहुत पसंद आया.......सलाम है इसके बनने में जुड़ने वाले सभी लोगों को|

'कुन फाया कुन' कुरान शरीफ की एक आयत 'यासीन शरीफ' से लिया गया है जिसका मतलब है जब दुनिया में कुछ नहीं था तो खुदा ने दुनिया से कहा हो जा और वो हो गयी यानि जब कुछ नहीं था तब भी खुदा था और जब कुछ नहीं होगा तब भी खुदा होगा........या मौला हमे नेकी की राह पर चलने की तौफिक दे.......आमीन|
------------------------------------------------------------------

कदम बढ़ा ले हदों को मिटा ले
आजा खाली पल में पी (पिया) का घर तेरा
तेरे बिन खाली  आ जा खालीपन में

कुन फाया कुन फाया कुन

जब कहीं पे भी नहीं था
वही था, वही था

वो जो मुझमें समाया 
वो जो तुझमें समाया
मौला वही-वही माया

रंगरेज़ा रंग मेरा तन मेरा मन
ले ले रंगाई चाहे तन चाहे मन

सजरा सवेरा मेरे तन बरसे
कजरा अँधेरा तेरी जलती लौ
कतरा मिला जो तेरे दर बरसे

मुझपे करम सरकार तेरा अरज तुझे 
कर दे मुझे मुझसे ही रिहा
अब मुझको भी हो दीदार मेरा
कर दे मुझे मुझसे ही रिहा


मन के मेरे ये भरम 
कच्चे मेरे ये करम
लेके चले हैं कहाँ 
मैं तो जानूँ ही ना

तू है मुझमें समाया 
कहाँ लेके मुझे आया
मैं हूँ तुझमें समाया 
तेरे पीछे चला आया

तेरा ही मैं एक साया 
तूने मुझको बनाया 
मैं तो जग को न भाया 
तूने गले से लगाया

हक तू ही है खुदाया
सच तू ही है खुदाया
कुन फाया कुन फाया कुन

57 टिप्‍पणियां:

  1. वाकई यह गीत बहुत सुंदर है...शुक्रिया इसे साझा करने के लिये!

    जवाब देंहटाएं
  2. तहे -तहे दिल से आपका शुक्रिया जो आपने इस नज़्म को पढवाया . सुना और देखा तो बहुत बार था पर पढ़ कर उस जहाँ में जाना अलग ही सुकून दे रहा है .

    जवाब देंहटाएं
  3. गीत के बारे में अच्छी जानकारी ...

    जवाब देंहटाएं
  4. ये गाना तो मैं रोज़ एक बार ज़रूर सुनता हूँ।
    आपका तहे दिल से शुक्रिया इसके बोल यहाँ साझा करने के लिए।

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  5. शुक्रिया...सुनने में कुछ शब्द समझ नहीं आ रहे थे,अब आ गए हैं

    जवाब देंहटाएं
  6. bahot bahot shukriya iske lyrics saajha karne ke liye.....aaj ke daur ka behtareen gana....

    जवाब देंहटाएं
  7. सचमुच...! आश्चर्य इतना उम्दा कलाम... और पहली बार सुन रहा हूँ....
    सूफियाना अंदाज में रहमान साहिब का तो जवाब ही नहीं... सादर आभार, इमरान भाई....

    जवाब देंहटाएं
  8. maine picture nahin dekhi...lekin taareef suni hai...shayad bhavishy main dekhun ...tab tak gaana sun kar hi aanand leti hun....shukriya sufiana andaaz ka....!

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुन्दर गीत है, मुझे भी बहुत पसंद है...रूह को सुकून देने वाला... साझा करने के लिए शुक्रिया....

    जवाब देंहटाएं
  10. बेनामीदिसंबर 14, 2011

    @ शुक्रिया आप सभी लोगों का |

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत ही अलग व्याख्या ... नया अंदाज़ सामने आता ही गीत का ...

    जवाब देंहटाएं
  12. अभी भी सुन रहा हूँ....इतना प्यारा पहले नहीं लगा था।
    जब कहीं पे कुछ भी.....कुछ लिखने से छूट गया है।

    जवाब देंहटाएं
  13. रूहानी रंग में डूबी , रूह को सुकून देता एक खूबसूरत ख़याल !!!!

    जवाब देंहटाएं
  14. bahut sundar geet hai...
    apne ise shabdo me likha....
    isake liye thanks....

    जवाब देंहटाएं
  15. शुक्रिया..एक अच्छे गीत को और उसके सार को पेश करने के लिए.

    जवाब देंहटाएं
  16. मैं सूफी गानों की बहुत ज़्यादा मुरीद हूँ, करीब तीन साल से इस गाने को सुन रही हूँ। सुनकर दिल को बेहद सुकून मिलता है लेकिन मतलब जानने की बेचैनी आज खत्म हुई है। शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं
  17. गाने का मतलब समझ आ गया, रूह की बेचैनी खत्म हो गई।

    जवाब देंहटाएं
  18. Beshak Allah Jo Chahta He Wo Ho Jata He
    Is Aayat Ka Yahi Matlab He..Kun Faya Kun

    जवाब देंहटाएं
  19. Behtriin lafz
    Mucic k sath dil ko sukkun dene wala gana

    जवाब देंहटाएं
  20. Beshaq allah se pehle kuch na tha aur jab sab khatam ho jaayega tab bhi allah hi rahega mujhe namaz me jo suqun milta hai aesa suqun jo jhooti tension se dur karta hai aur yeh sochne ko majboor karta hai ki rab-bul-aalamin hi hai jiski marzi se sab hota hai to tension kis baat ki allah ki shaan me likha ye qalam bahut suqun deta hai aur ruh ko uski taraf modta hai

    जवाब देंहटाएं
  21. Beshaq jab kuch nh tha wo tha or jab kuch nahi hoga toh bhi wo hoga..iss geet se jude sabhi logo ka bahut bahut shukriya. Or upar wala sabhi pe apna karam banaye rakhe.

    जवाब देंहटाएं
  22. बहोत बहोत सुक्रिया 💐💐💐..

    जवाब देंहटाएं
  23. आचार्य प्रशान्त जी (ग्रेटर नोएडा) ने इसका अर्थ जानने के लिए प्रोत्साहित किया था ।

    जवाब देंहटाएं
  24. Atma Evam parmatma Ka bodh
    Krane Ka Sundar prayas .

    जवाब देंहटाएं
  25. कोई यूं ही रूह में नही समा जाता। यह समाया ,यही सबब था

    जवाब देंहटाएं
  26. Irshad kamil sir ko bahut bahut dhanyvad dil se

    जवाब देंहटाएं
  27. Kun faaya kun Allah jo chahata hai vo ho jatad hai bershka..

    जवाब देंहटाएं
  28. बहुत मीठा गीत है, जब पहली बार सुना था तभी मन को भी गया था लेकिन कुन फाया कुन का अर्थात नही पता था आपको साधुवाद अर्थ बहाने के लिए।

    जवाब देंहटाएं
  29. Bahut badhiya qwalli hai ji... Khuda hi sab jagah hai, isme koi jhuth Nahi hai... I love this song

    जवाब देंहटाएं
  30. सुफियाना अंदाज़ का जबाब नहीं ,,
    बेहतरीन ,,

    जवाब देंहटाएं
  31. हर राेज, पाच बार जबतक ना सुनू,खाना नही खाया जाता

    जवाब देंहटाएं
  32. Kun Faaya Kun Ka Matlab Sure Yaseen Me Last Me Hai Kun Faaya Kun Iske Tarjuma Allhah Ne Hukm Kiya Aur Wo Ho Gayi

    जवाब देंहटाएं
  33. बहुत खोजा इस गीत को हिंदी में समझने के लिए तब जाकर आपका पोस्ट मिला और पढा ओर दिल को बहुत सुकून मिला बहुत अच्छा गीत है और इरशाद कामिल साहब को मेरा नमन है कि उन्होंने इतना सुंदर गीत लिखा 🙏🙏 ओर आपको भी को आपने इस गीत हिंदी में पोस्ट किया ।🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  34. लाजवाब हे ये गीत
    सीधे खुदा भगवान से मिलने की अनुभूति कराता है
    और मय इससे कुछ ज्यादा बया नहीं कर सकता

    जवाब देंहटाएं
  35. बर्कल कालेज के स्टेज पर ए.आर.रहमान की टीम से सुनिए दुसरा नवोदित यूट्युबर मैथिली ठाकुर की आवाज में सुनिए आपकी सुफी संगीत के प्रति इच्छा जाग जयेगी

    जवाब देंहटाएं
  36. सारे कॉमेंट देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है
    सच में हमारे भारत जेसा कोई देश नहीं है 🌹

    जवाब देंहटाएं
  37. बेनामीअप्रैल 01, 2021

    Shandaar
    Kitni sukuniyat hai gane mei 💐

    जवाब देंहटाएं
  38. apne bhaut he achi jankari di hai but jaisa ki mai dekh raha hu ki kun faya kun ka matlab kisi kisi ko samaj nhi aaya to maine ek post attach ki hai vo log ye pad k uska matlab pata kar sakte hai. https://helplok.com/kun-faya-kun-meaning/

    जवाब देंहटाएं

जो दे उसका भी भला....जो न दे उसका भी भला...