जज़्बात यहाँ क्या मिलेगा ?

दोस्तों यहाँ मिलेंगे आपको वो जज़्बात जो कभी आसमान से भी ऊँचे हैं, तो कभी सागर से भी गहरे, कभी पर्वत की तरह अटल हैं, तो कभी पवन से भी चंचल...इस ब्लॉग पर मेरी पसंद की कुछ गजलों का संकलन है, कुछ विचार हैं ....जिस पर मेरा किसी प्रकार का कोई दावा नहीं इसके आलावा कुछ मेरा लिखा है मकसद सिर्फ जज्बातों को बयाँ करना है...उम्मीद है आपको पसंद आएगा|

Click here for Myspace Layouts

जनवरी 12, 2012

मेरा महबूब, मासूम दिल


बू-ए-गुल, रौशनी, रंग, नगमा, सबा
हर हंसी चीज़ है
मेरे जज़्बात के क़त्ल से आशना
सिर्फ तुमको ही नहीं इल्म इस क़त्ल का

मेरा दिल, मेरा महबूब, मासूम दिल
ओढ़कर दाइमी दूरियों का कफ़न 
दर्द के दश्त में दफन है
आज भी मेरी हर मुज़्तरिब साँस है
उस पे नौहकना
आज भी याद है मुझको
उस गर्म दोपहर का सानिहा 
जब तुम्हारी मुहब्बत के छतनारे से

मेरा दिल, मेरा महबूब, मासूम दिल
एक प्यासे परिंदे की सूरत गिरा
और मेरी तरफ एक नज़र देख कर
इस तरह मर गया, 
जैसे इस क़त्ल में मेरा भी हाथ था
सिर्फ तुमको ही नहीं इल्म इस क़त्ल का

बू-ए-गुल, रौशनी, रंग, नगमा, सबा
हर हंसी चीज़ है
मेरे जज़्बात के क़त्ल से आशना  

--------------------------------------------------------
बू-ए-गुल - फूल की ख़ुशबू
सबा        - सुबह 
दाइमी     - हमेशा 
 दश्त      - जंगल
सानिहा   - घटना
आशना   - सम्बंधित 

38 टिप्‍पणियां:

  1. बेहतरीन...
    दाद कबूल करें.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. आपको लोहड़ी की हार्दिक शुभ कामनाएँ।
    ----------------------------
    कल 13/01/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. क्या खूब कहा है..वो बिना खंजर वार भी करते है और अदा से इनकार भी करते हैं..वाह...!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. बेहतरीन इमरान भाई...दाद कबूल करें...

    नीरज

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. उत्तर
    1. कमेन्ट मोडरेशन में था,,,सो लगा कही गायब हो गया है..इसलिए दोबारा किया:-)

      हटाएं
    2. कोई बात नहीं विद्या जी कई बार प्रकाशित करने में देर हो जाती है|

      हटाएं
  6. बहुत सुंदर नज़्म !
    हमेशा की तरह !

    आभार !

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. @ आप सभी लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया|

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  8. कल 14/1/2012को आपकी पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  9. वाह....

    कई बार हमारे ज़ज्बातों का क़त्ल हो जाता है किसी के हाथों और न ही हम इलज़ाम दे पाते हैं,न कातिल को ही इल्म होता है कि उसने क़त्ल किया है,और कई बार मालूम होने पर भी ज़िम्मेदारी लेने को तैयार भी नहीं होता है...क्यूँ कि वो ज़ज्बात हमारे होते हैं..उसके नहीं....!
    हाँ,अपने ज़ज्बातों का ढिंढोरा वो सारे जहाँ में ज़रूर बजा आता है...!!
    और ज़ज्बातों का क्या है......
    वो खामोश ही रहते हैं....
    मरते वक़्त ज़रूर
    हमें हैरत भरी नज़र से देखते हैं
    कि हमने ऐसा होने क्यूँ दिया...!!

    वाह....वाह...
    इतनी ख़ूबसूरती से क़त्ल होने के बाद भी उकेरा है ज़ज्बातों को आपने...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  10. लाज़वाब! बहुत भावमयी बेहतरीन प्रस्तुति...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  11. क्या बात है इमरान भाई आज तो आपने दिल ही निकल कर रख दिया.

    बेहद उम्दा. जितनी तारीफ करू कम है.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  12. बहुत खूब इमरान साहब ... गज़ब की नज़्म है ...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  13. vAH KYA JAJBAT HAI ......AUR SHABDON KI NAKKASI KE TO KYA KAHANE BHAI .....JEETE RAHO IMRAN BHAI.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
    उत्तर
    1. नवीन जी हम तो सिर्फ एक जरिया हैं दिल के जज़्बात को दिलों तक पहुँचाने का |

      हटाएं
  14. शब्द शब्द कातिल है !
    बहुत असर कर गया !
    बेहतरीन प्रस्तुति !
    आभार !

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  15. Aapke saare blogs worth following hain... bahut achche achche sankalan... aur shabdaarth likhkar aapne aur bhi achcha kiya hai.. dheron saraahna!!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  16. इमरान जी,..बहुत सुंदर नज्म ,बेहतरीन प्रस्तुति,.लाजबाब
    welcome to new post...वाह रे मंहगाई

    मै अक्सर आपके पोस्ट पर आता रहा हूँ किन्तु आप मेरे पोस्ट पर निवेदन के बाद भी नही आये,..

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
    उत्तर
    1. शुक्रिया धीरेन्द्र जी.......हाँ आप आते रहे हैं अक्सर.......माफ़ कीजिये कई बार समय नहीं मिल पाता आज समय निकाल कर ज़रूर आऊंगा |

      हटाएं
  17. सबने तो सारी तारीफ़ कर ही दिया है | बहुत उम्दा |

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  18. बेहतरीन रचना, शब्द -शब्द बेहतरीन है ..

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

जो दे उसका भी भला....जो न दे उसका भी भला...