नवंबर 06, 2026

ग़ज़ल - आवाजें । Hindi Ghazal - Aawazen | Life Poetry | Zindagi Shayari | Life Lessons



जिंदा रहना है यहाँ अगर 
तो चुप ही रहना सीखो,

कोई नहीं सुनता है   गरीबों की सदा यहाँ 
यहाँ सुनी जाती है सिर्फ   सिक्को की आवाजें,  

रह जाती हैं अपनी जगह   खड़ी हुई ईमानदारी 
आगे बढ़ जाती हैं यहाँ   खुशामद से भरी आवाजें, 

नाले में मिलती लाशें,   गले के साथ ही साथ 
काट दी जाती हैं यहाँ   बगावत से भरी आवाजें,

गला फाड़-फाड़ कर   चिल्लाता है यहाँ झूठ 
और दबा दी जाती हैं   सच से भरी आवाजें, 

कानून हो मुल्क का या   फिर भरी हुई अदालत 
फरियादों को रौंद देती हैं   यहाँ रौब से भरी आवाजें,

जिंदा रहना है यहाँ अगर   
तो चुप ही रहना सीखो

©  इमरान अंसारी
-------------

ये रचना विडियो के रूप में देखें-  



23 टिप्‍पणियां:

  1. आपको यह बताते हुए हर्ष हो रहा है के आपकी यह विशेष रचना को आदर प्रदान करने हेतु हमने इसे आज (शुक्रवार, ७ जून, २०१३) के ब्लॉग बुलेटिन - घुंघरू पर स्थान दिया है | बहुत बहुत बधाई |

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत शुक्रिया आपका तुषार जी......

      हटाएं
  2. लेकिन ऐसे जिन्दा रहना तो मरने से भी बदतर होगा...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सही कहा अनीता जी......पर मुल्क में अब आधी से ज्यादा आबादी ऐसे ही जी रही है ।

      हटाएं
  3. आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा शनिवार(8-6-2013) के चर्चा मंच पर भी है ।
    सूचनार्थ!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत शुक्रिया वंदना जी जज़्बात की पोस्ट को जगह देने का ।

      हटाएं
  4. आपकी यह रचना कल शुक्रवार (08-06-2013) को ब्लॉग प्रसारण पर लिंक की गई है कृपया पधारें.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत शुक्रिया अरुण जी जज़्बात की पोस्ट को जगह देने का ।

      हटाएं
  5. दुनिया के नक्कारखानें में तूती की आवाज़ कौन सुनता है !

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर इमरान भाई. जो लोग कमजोर है अपने यहाँ, उन्हें आपके रचना के सन्देश से बार-बार अवगत कराया जाता है.

    जवाब देंहटाएं
  7. एक बड़ा नक्कारखाना है ये दुनिया -यहाँ तूती की आवाज़ कौन सुनता है !

    जवाब देंहटाएं
  8. पर यही चुप्पी जब टूटती है तो क़यामत भी ले आती है..

    जवाब देंहटाएं
  9. सच में बहुत दुखद स्तिथि है...बहरों के बीच चुप रहना शायद उचित है आज के हालात में जीने के लिए..

    जवाब देंहटाएं
  10. ये चुप्‍पी तो सब खत्‍म कर देगी...बोलना जरूरी है

    जवाब देंहटाएं
  11. बेनामीजून 11, 2013

    wah imranji mujuda haal ko bakhubi byan kiya hein..
    magar awaz uthana bhi nhi choda krte...!!!

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत बड़े सच को सहज ही कह दिया है आपने इस नज़म में ...
    हालांकि बहुत मुश्किल है ऐसा कर पाना ...

    जवाब देंहटाएं
  13. आप सभी लोगों का तहेदिल से शुक्रिया ।

    जवाब देंहटाएं
  14. मज़बूत कलम के लिए बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  15. पिछले दिनों नेट की गडबडी की वजह से कई जगह कमेन्ट नहीं कर पाई ....आज एक साथ आपकी साडी रचनाएँ पढ़ रही हूँ ....
    आजकल का कच्चा चिठ्ठा है ये ....बहुत अच्छी रचना ....!!

    जवाब देंहटाएं
  16. लाख सवालों का एक जवाब ....चुप्पी ....जो समझने वाले के लिए इशारे का काम करती है

    जवाब देंहटाएं

आपकी अमूल्य राय, सलाह और आलोचना का स्वागत है।