सितंबर 22, 2026

हिंदी ग़ज़ल - आ ! नंगे पैर रेत पर चलें । ज़िंदगी पर शायरी



आ ! नंगे पैर रेत पर चलें

खुशबू से हवाओं में घुलें,

 

बाँसुरी की तान पर झूमें

आहिस्ता से फूलों को चूमें,

 

दरिया में पैरों को झुलायें

बादलों में तस्वीरें बनाएं,

 

आँगन में पौधे उगाएँ,

मिट्टी के घरौंदे बनाएँ

 

पेड़ की डालों पर लटकें

धूप में तितलियाँ पकड़ें,

 

भुला दें सारे शिकवे-गिले

दोस्त बनें, चल गले मिलें,

 

आँखों में कुछ ख्वाब बुनें

चल फिर से इंसान बनें,

 

आ ! नंगे पैर रेत पर चलें

खुशबू से हवाओं में घुलें,


©इमरान अंसारी

--------------------

मेरी आवाज़ में ये ग़ज़ल सुनें पॉडकास्ट में  

ये पोस्ट यूट्यूब पर विडियो के रूप में देखें-





11 टिप्‍पणियां:



  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 23 सितंबर 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. प्रकृति के साथ मैत्री का आह्वान करती सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर रचना सर।
    प्रकृति से जुड़कर अपनी गुम होती मासूमियत,निश्छलता और आत्मीयता पाकर मनुष्य अपनी संवेदना जिलाए रख सकता है।
    सादर
    -------
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार २५ सितंबर २०२६ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर चित्र खींचा है । इंसान बनाने की ओर , खुलकर जीने की तमन्ना को पूरा करती

    जवाब देंहटाएं

आपकी अमूल्य राय, सलाह और आलोचना का स्वागत है।