अशआर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अशआर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नवंबर 19, 2026

अशआर- फ़लक । Ashaar - Falaq । Hindi Shayari | Image Shayari

 

देर तक और दूर तक

देखी ज़मीं देखा फ़लक,

जिस पर निगाह रूकती है

वो इक तेरी ही हस्ती है,

© इमरान अंसारी

----------------

ये रचना विडियो के रूप में देखें


अक्टूबर 20, 2026

अशआर - इज़्ज़त (Izzat) - Hindi Urdu Shayari | ज़िंदगी शायरी | Zindagi Shayari

 


खर्च करते हैं जो अपना माल ख़ुदा की राह में

उनको ज़िन्दगी में कभी किल्लत नहीं होती,

और करते हैं जो अपने बुज़ुर्गों की इज़्ज़त

इस जहाँ में कभी उनकी ज़िल्लत नहीं होती,


© इमरान अंसारी 


अक्टूबर 04, 2026

सूफियाना अशआर - इबादत । हिंदी शायरी ।

 


कैसे बांध सकेगा तू! बंदे हर चीज़ आनी-जानी है,


नहीं रहेगा कुछ कायम यहाँ हर शय फ़ानी है,


बिता ले इबादत में इसे चार दिन की ज़िंदगानी है


आज ही आज है फ़क़त कल तो बस कहानी है,


© इमरान अंसारी

--------------------------

ये पोस्ट यूट्यूब पर विडियो के रूप में देखें-



सितंबर 29, 2016

ज़िल्लत



खर्च करते हैं जो अपना माल ख़ुदा की राह में
उनको ज़िन्दगी में कभी किल्लत नहीं होती,
और करते हैं जो अपने बुज़ुर्गों की इज़्ज़त
इस जहाँ में कभी उनकी ज़िल्लत नहीं होती,

©इमरान अंसारी
-----------------------
*किल्लत - कमी, *ज़िल्लत -बेइज़्ज़ती

सितंबर 26, 2016

सावन


पल-पल बदलता है जीवन मौसम हो जैसे
धूप ही धूप है बस, छाँव कुछ ही अरसा है
बहार फ़क़त तेरी आँखों का इक धोखा है
ये वो सावन है जो मेरी आँखों से बरसा है,

© इमरान अंसारी