प्रिय ब्लॉगर साथियों,
मैं एक समाज सेवी संस्था में कार्यरत हूँ जहाँ बच्चे 'गोद' दिए जाते हैं। जब लोग यहाँ आते हैं तो देखता हूँ की लोगों के चेहरों पर कितनी निराशा और जिंदगी में कितना अधूरापन है। पर जब वो एक मासूम बच्चे को गोद लेते हैं तो उनकी ख़ुशी का भी कोई ठिकाना नहीं होता। ख़ुदा सबको औलाद से नवाज़े.......आमीन।

जब भी कभी कोई ऐसा मिलता है तो मैं यही कहता हूँ की निराश होने की बजाय तुम किसी का सहारा बनो और वो तुम्हारा सहारा बनेगा......आप लोग भी ऐसी कोशिश ज़रूर करें और बेऔलाद लोगों को प्रोत्साहित करें कि वो किसी यतीम को अपना नाम दें । तो आज कि ये पोस्ट उन लोगों के नाम :-
सब कहते थे ......उसका ही कसूर है
काले साये उसे चारो तरफ से
घेर कर चीखते थे, चिल्लाते थे -
बाँझ ! बाँझ ! बाँझ !
पुराने पीपल के फेरे भी लगाये थे उसने,
मंदिर में सुबह-ओ-शाम दिया-बाती की
दरिया पार वाले पीर बाबा की
मन्नत का धागा भी बांधा था,
पर कोख सूनी की सूनी रही
जलती रही, तड़पती रही, रोती रही वो
और खुद से ही पूछती रही.........
क्या सच में ही वो एक बंजर ज़मीन है
जिस पर कभी कोई फूल नहीं खिलेगा?
नहीं, उसके साये में बीज ज़रूर पनपेगा
उसकी गोद में भी किलकारियाँ गूँजेंगीं
वो एक लावारिस को अपना नाम देगी
एक नई जिंदगी को पहचान देगी,
और अब एक यतीम घर का वारिस है
और उसे 'माँ' का रुतबा हासिल है
जिससे बड़ा और कोई रुतबा नहीं
दोनों ने एक दूसरे 'पूरा' किया है,
खून की शिरकत से ही रिश्ते नहीं बनते
वो तो प्यार से सींचे जाते हैं...........