अक्तूबर 05, 2011

मेरी टॉप 10 लिस्ट - 2


प्रिय ब्लॉगर साथियों,

आज एक बार फिर आप सब से रूबरू हो रहा हूँ | आज मेरे ब्लॉग को शुरू हुए दो साल पूरे हो गए हैं....... उन सब लोगों का तहेदिल से शुक्रगुज़ार हूँ जिन्होंने अपना कीमती वक़्त इस ब्लॉग को दिया और हौसला अफजाई की| पिछले साल इसी मौके पर मैंने आप सब को अपनी ब्लॉग टॉप टेन लिस्ट से अवगत कराया था....आज एक साल बाद फिर हाज़िर हूँ अपनी टॉप टेन लिस्ट लेकर.........इस एक साल में बहुत कुछ बदल गया........कुछ पुराने ब्लॉगरों ने लिखना या तो बंद कर दिया या कम कर दिया  और वहीँ कुछ नए ब्लॉग मिले जिन्हें पढना एक सुखद अहसास देता है|

पिछले एक साल में कुछ बहुत अच्छे रचनाकारों को पड़ने का सौभाग्य मिला......जिनमे से कुछ ब्लॉग मुझे बेहद पसंद आये......आज अपनी पसंद के टॉप 10  ब्लॉग आपके साथ बाँटना चाहता हूँ, जिसके पीछे मेरी मंशा यही है की लोग एक-दूसरे को जान सके......

मैंने यहाँ किसी ब्लॉग को उसके रचनाकार के  तजुर्बे, उम्र, उसके फॉलोवर या उसकी पोस्ट पर टिप्पणीयों या किसी अन्य वजह से नहीं,.......बल्कि सिर्फ और सिर्फ उस ब्लॉग की रचनाओ को आधार बनाया है..........

दूसरी बात ये लिस्ट सिर्फ मेरी व्यक्तिगत रूचि पर आधारित है, जो पिछले एक साल में मैंने पढ़े हैं और जो मुझे पसंद आये .........कृपया इसे बिलकुल भी अन्यथा न लें.......हो सकता है किसी को मुझसे इत्तेफाक न हो|


तो शुरू करते हैं नंबर 10  से -

ब्लॉग का नाम       -  पहचान
लिंक                    - http://mahil18.blogspot.com/
ब्लॉग लेखक         -  अंजलि माहिल (ममता )

अंजलि जी का ब्लॉग मेरे लिए ज्यादा पुराना नहीं है अभी कुछ दिनों पहले ही उन्हें पढ़ा.......उनके लिखने का अंदाज़, उनकी शैली उन्हें भीड़ से अलग खड़ा करती है |

नम्बर 9  पर हैं -

ब्लॉग का नाम       - मुझे भी कुछ कहना है
लिंक                    -  http://mujhebhikuchkehnahai.blogspot.com/
ब्लॉग लेखक         -  सौरभ

सौरभ जी की गजलों का मैं क़ायल हूँ....जिंदगी की छोटी-छोटी बातो को पिरोकर कैसे वो एक शानदार ग़ज़ल का रूप देते है, उनकी ग़ज़लें मन को मोह लेने वाली हैं |

नम्बर 8  पर हैं -

ब्लॉग का नाम       -  जिंदगी....एक खामोश सफ़र
लिंक                    -  http://vandana-zindagi.blogspot.com
ब्लॉग लेखक         -  वन्दना

वन्दना जी को लगभग आप सभी जानते हैं ........पिछले साल उनके ब्लॉग पर कई उत्कृष्ट रचनायें पढने को मिली.......वंदना जी जितनी अच्छी रचनाकार हैं उतनी ही अच्छी इंसान भी|

नम्बर 7  पर हैं -

ब्लॉग का नाम       -  बस यूँ ही
लिंक                    -  http://punamsinhajgd.blogspot.com/
ब्लॉग लेखक         -  पूनम

पूनम जी के ब्लॉग को भी अभी ज्यादा अरसा नहीं हुआ पर हाँ उनका लिखा सीधा दिल को छूता है..... कभी प्रेम की ऊंचाई तो कभी उसकी गहराई को छूती उनकी रचनायें बेजोड़ हैं|

नम्बर 6  पर हैं -

ब्लॉग का नाम       -  परवाज़....शब्दों के पंख
लिंक                    -  http://meri-parwaz.blogspot.com/
ब्लॉग लेखक         -  डॉ॰ मोनिका शर्मा

मोनिका जी के ब्लॉग पर समाज से जुडी छोटी बड़ी समस्याएँ को लेकर लिखे उनके सार्थक लेख और बिना किसी विवाद के उनका यथासंभव हल देने की उनकी कोशिश के लिए मेरा सलाम उनको.....एक सुलझी शख्सियत का सुलझा हुआ ब्लॉग|

नम्बर 5  पर हैं -

ब्लॉग का नाम       -  बेचैन आत्मा
लिंक                    -  http://devendra-bechainaatma.blogspot.com
ब्लॉग लेखक         -  देवेन्द्र पाण्डेय

देवेन्द्र जी को मैं कभी 'देव बाबू' भी बोल देता हूँ......अपने आस पास चल रही घटनाओ को सरल शब्दों में बहुत गहरे अर्थों के साथ कह देते है देव बाबू |उनके ब्लॉग की कुछ पोस्ट तो मुझे बहुत पसंद आई जिसके लिए उन्हें हैट्स ऑफ |

नम्बर 4 पर हैं -

ब्लॉग का नाम       -  हरकीरत 'हीर'
लिंक                  -  http://harkirathaqeer.blogspot.com
ब्लॉग लेखक         -  हरकीरत 'हीर'


हरकीरत जी के बारे में क्या कहूँ, एक बेहतरीन फनकार, दर्द में डूबी उनकी नज्मे बेमिसाल होती हैं, हर नज़्म पर वाह ही निकलता है | अमृता प्रीतम जी को मैंने अभी कुछ दिन पहले पढ़ा है.....हीर जी की कलम अमृता जी जैसा ही अहसास कराती है |

नम्बर 3 पर हैं -

ब्लॉग का नाम       - सरोकार
लिंक                     -   http://aruncroy.blogspot.com/
ब्लॉग लेखक         -  अरुण चन्द्र रॉय

अरुण जी के ब्लॉग के बारे में इतना ही कह सकता हूँ की एक विद्रोह एक क्रांति की झलक है उनकी हर रचना में........दस में से आठ रचनाओं में से मुझे उन्हें हैट्स ऑफ बोलना ही पढ़ता है |

नम्बर 2 पर हैं -

ब्लॉग का नाम       -  Amrita Tanmay  
लिंक                     -  http://amritatanmay.blogspot.com
ब्लॉग लेखक         -  अमृता तन्मय

अमृता जी के ब्लॉग पर पिछले एक साल में बहुत कुछ बदला.....उनकी शैली उनके विषय, कुछ व्यंग्य ....पर वो जो भी विषय छूती हैं उसमे कमाल कर देती हैं उनके हिंदी ज्ञान के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ |

नम्बर 1 पर हैं -

ब्लॉग का नाम       -  मन पाए विश्राम जहाँ
लिंक                     - http://anitanihalani.blogspot.com/
ब्लॉग लेखक         -  Anita

मैं जानता हूँ की अनीता जी को नम्बरों में यकीन नहीं है.....पर ये मेरा उनके प्रति सम्मान है जो मैं उन्हें इस साल के शीर्ष पर देखता हूँ.........गहन आध्यात्मिकता में डूबी उनकी रचनायें किसी दूसरी दुनिया में ले जाती हैं.....एक सुकून एक सुखद अहसास........उनसे बहुत कुछ सीखा है.....इसके आलावा कभी व्यंग्य तो कभी सम सामायिक रचनायें भी शानदार थी उनकी |

इनके आलावा और भी बहुत अच्छे ब्लॉग रह गए है, जिन्हें सिर्फ टॉप 10  होने के कारण यहाँ शामिल करना संभव नहीं है|

और अंत में एक बार फिर कहना चाहूँगा की ये लिस्ट सिर्फ मेरी व्यक्तिगत रूचि पर आधारित है, कृपया आप सबसे अनुरोध है इसे अन्यथा न लें........ये सिर्फ मेरी एक कोशिश है जिसका पास-फेल आपने ही निकालना है आपकी प्रतिक्रिया अच्छी या बुरी जैसी भी हो, ज़रूर दें|

इसी पोस्ट के माध्यम से....वंदना जी, अमृता जी, अनीता जी, पूनम जी, यशवंत जी, मोनिका जी को दिल से शुक्रिया करता हूँ क्योंकि जबसे इन लोगों ने मेरा ब्लॉग फॉलो किया है निरंतर अपनी टिप्पणीयों से उत्साह बढ़ाया है और सभी का भी शुक्रिया जो अपना कीमती वक़्त यहाँ देते हैं |

20 टिप्‍पणियां:

  1. दो वर्ष पूरे होने पर बहुत बहुत बधाई सर!आपके लिखने का सिलसिला यूं ही चलता रहे।

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. किन-किन बातों पर हैरत जताऊं...? आपकी हिम्मत पर , चुनाव पर , क्रम में सजाने पर या बेबाकी पर . आप जानते ही है अन्यथा नहीं लेते हुए भी ले लिया जाता है . हैट्स ऑफ़ ..... आपके लिए . शायद हम सब आपकी तरह हिम्मत नहीं दिखा पाए या फिर सही क्रम न लगा पाए.. फिर से दाद देती हूँ आपको. और हाँ..बहुत-बहुत मुबारक हो ..आप यूँ ही ब्लॉग जगत को रोशन करते रहें..आमीन.

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. इमरान जी ब्लोग के दो वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। आपका लेखन इसी प्रकार निरन्तर चलता रहे यही कामना करती हूँ । आपने इतना मान दिया उसके लिये दिल से आभारी हूँ।

    जवाब देंहटाएं
  5. अब तो लगता है आपको अपनी दो किताबें जो पहले छप चुकी हैं भेजनी ही पडेंगी... २००१ से मैंने नियमित लिखना शुरू किया है, वैसे ब्लॉग जगत से जुड़ने के बाद लिखना उतना ही सहज हो गया है जैसे जीना...सचमुच नम्बर से लिखने का कोई सम्बन्ध नहीं है फिर भी शुक्रिया कहना सामान्य शिष्टाचार है.. आभार !

    जवाब देंहटाएं
  6. एक सुखद आश्चर्य......!!!
    इतना कि बताने के लिए शब्द नहीं हैं मेरे पास...!
    पहले तो इस हौसलाफजाई के लिए शुक्रिया कह दूं...

    "शुक्रिया दिल से "

    लिख तो कई सालों से रही थी लेकिन कोई इतनी शिद्दत से पढ़ेगा और उसे कभी सराहेगा या उसमें क्या खामियां हैं बतायेगा....समझ नहीं पा रही थी..! एक लम्बे अरसे के बाद एक प्लेटफोर्म मिला लिखने का और "आप और संगीता स्वरुप जी" का मैं शुक्रिया करना चाहूंगी जिन्होंने मेरी सराहना करने के साथ समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन भी किया....और "बस यूँ ही" शुरू किया गया मेरा ब्लॉग आज आपके "Top 10" की सूची में है ! लगभग एक साल के इस सफ़र में मेरे साथ जितने भी पाठक मित्र इस माध्यम से जुड़े..उन सभी को मैं शुक्रिया कहना चाहूंगी....!!
    thanx a lot...!!

    जवाब देंहटाएं
  7. वाकई, ब्लॉग ज़गत में इतनी ईमानदारी से अपनी पसंद की लिस्ट बनाने वाले आप इकलौते ब्लॉगर लगते हैं। पसंद अपनी-अपनी। बहुत से अच्छे ब्लॉगर हैं जिन्हें मैं जानता हूँ, पसंद करता हूँ। जिनके आसपास भी मैं खुद को महसूस नहीं कर पाता लेकिन उनका नाम इस लिस्ट में नहीं है। वे मेरी पसंद हैं, ये आपकी पसंद। कोई यह नहीं कह सकता कि मेरी पसंद तुमसे अच्छी है। पसंद तो पसंद। बड़ी बात यह है कि आपने खुलकर इसका इजहार किया ।

    बहरहाल मैं तो इस बात से बहुत खुश हूँ कि पूरे वर्ष आपके दिल में जगह बनाये रख सका। पिछली बार भी यही स्थान था शायद अपना तो। पिछली पोस्ट का लिंक भी लगा दीजिए..ताकि उसे भी देख कर आनंद लिया जा सके। पिछली बार अमृता जी तक आपके पोस्ट से ही पहुंचा था।
    बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ..
    शुभ दशहरा। राम की जय हो..रावण का नाश हो।

    जवाब देंहटाएं
  8. इमरान भाई,
    दूसरी सालगिरह मुबारक हो.
    मुबारक इस बात की भी है आपने जो टॉप लिस्ट का चुनाव किया,वाकई में बहुत खूब है.
    इन सभी ब्लोग्स को कोई भी कलम का कद्रदान पसंद करेगा.
    मेरी पूछिए तो नंबर एक पर अमृता तन्मय जी होती.
    उनका उत्कृष्ट लेखन,उनकी सरलता,उनका शब्द चयन ,उनकी विविधता उनको शिखर पर ले जाती है.
    बाकी ख़्याल अपना अपना.

    जवाब देंहटाएं
  9. ब्लॉग के २ वर्ष पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं..

    जवाब देंहटाएं
  10. बधाई ...सतत लेखन की शुभकामनाएं..... आभार

    जवाब देंहटाएं
  11. इमरान जी ये तो आपकी जर्रा नवाजी है ..
    वर्ना यहाँ एक से एक फनकार हैं ...
    हाँ देवेन्द्र जी और अरुण जी mere भी पसंदीदा रचनाकार हैं ....

    आपको दो वर्ष का सफ़र तय करने की भी बधाई .....

    जवाब देंहटाएं
  12. आपकी लिस्ट से हमें भी बहुत कुछ समझ में आया .विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  13. अच्छी लिस्ट है, अच्छा चुनाव करना हमेशा से कठिन होता है, फिर भी आपका प्रयास काबिलेतारीफ है, ब्लॉग पर मेरी सक्रियता बस ३ महीने पुरानी है, फिर भी कुछ नाम मेरी लिस्ट के सामानांतर हैं , जैसे हरकीरत जी, अमृता तन्मय जी, मोनिया शर्मा जी तथा वंदना जी और यशवंत जी. पर अनीता जी इस लिस्ट से परे हैं, उनकी रचनाये सीधी-सधी भाषा में भी अध्यात्म की गुत्थिया बड़ी ही सरलता से समझती हैं...आपका यह योगदान भी कुछ कम तो नहीं. आप सफलता के नए आयाम को छुएं.

    जवाब देंहटाएं
  14. आपकी रूचि का मैं कायल हूँ...ब्लॉग जगत में दो साल पूरे करने की बधाई...ये सिलसिला यूँ ही अनवरत चलता रहे...

    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  15. आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया हौसला बढ़ाने का.....और सहयोग देने का|

    जवाब देंहटाएं
  16. भाई इमरान ब्लॉग जगत में दो वर्ष पूरा करने पर पहले तो बधाई लेलें. एक बात अच्छी लगी कि इस मौके पर एक सार्थक चर्चा की आपने. आपका लेखन निरंतर बना रहे. आपकी टाप टेन सूची में खुद को पाकर अच्छा लगा है. आप पिछले कुछ महीनो से नियमित पाठक हैं और मेरी कविता की संवेदना से जुड़े भी हैं. सूची कोई भी हो स्थान पाना हमेशा ही प्रेरित करता है. अपने सरोकार को ज़मीं से जोड़े रखूं यह प्रयास बनाये रखूँगा. अगले वर्ष इस मौके पर आपकी सूची में पहले स्थान पर रहूँ यह प्रयास भी करूँगा . शुभकामना सहित.

    जवाब देंहटाएं
  17. bahut bahut mubark aur itne ache any blogs se peichay karwane ke liye bahut bahut dhnyawad...

    जवाब देंहटाएं
  18. Congrats Imraan ji for completing 2 years here :) :)
    It's always a great pleasure to read your blogs... And aapki Top 10 list bahut pasand aayi hame cause ab hme padhne k liye kuchh acchhey blogs aur mil jayenge :)
    So, Thanks !
    Best of Luck!

    जवाब देंहटाएं

जो दे उसका भी भला....जो न दे उसका भी भला...