सितंबर 23, 2013

आँखें

एक ऐसे शख्स के लिए जिसकी आँखे कुछ कहने के लिए बेक़रार कर जाती है। ……मेरी तरफ से ये प्यार भरा तोहफा खूबसूरत आँखों की उस मल्लिका  के लिए -


लूट के ले जाती हैं दिल का चैन-ओ- करार 
जब भी शरमा के झुकती हैं तेरी आँखें,

दोनों के दिल में अरमानों का सैलाब उठता है 
जब भी मेरी आँखों से मिलती हैं तेरी आँखें,

अपने वजूद में तेरा अक्स दिखने लगता है 
जब मेरे चेहरे को तकती हैं तेरी आँखें, 

इस सूनी जिंदगी में प्यार की फुहार लाती हैं 
सहरा में बादल की तरह बरसती हैं तेरी आँखें, 

आ ! तुझे बाहों में लेकर चूम लूँ इनको 
इक उम्र से प्यार को तरसती हैं तेरी आँखें 

शराबी की तरह पीकर बहक जाता है 'इमरान'
किसी पैमाने की तरह छलकती हैं तेरी आँखें,


19 टिप्‍पणियां:

  1. Tu hon wo Raahi k jis ki manzil kathin nahi hai,
    Ye Ghup Andheron men Roshni hai,
    Ye kaali Raaton men chandni hai,
    Isi saharay guzer rahay hain,
    Hai di ki Dua ka Haasil.,
    Tujhe Duaon ka Aasra ho
    Meri to itni si iltija hai ....

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बहुत बधाई.. आपको भी और उस मल्लिका को भी..

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बहुत शुक्रिया यशोदा जी हमारी पोस्ट को यहाँ शामिल करने का |

    जवाब देंहटाएं
  4. सुन्दर भावाभ्यक्ति!
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  5. हर तरह के जज्बात का ऐलान हैं आँखें
    बहुत खूबसूरत अभिव्यक्ति...

    जवाब देंहटाएं
  6. यह खूबसूरत कविता पढ़कर वो पुराना गीत बहुत याद आता है मुझे, शायद तुमने भी सुना हो :)
    "जीवन से भरी तेरी आंखे मजबूर करें जीने के लिए" ....

    जवाब देंहटाएं
  7. बेकरारी का आलम कहीं हद से न बढ़ जाए
    और इन आँखों को न पढने वाले भी पढ़ जाए ..
    नजर न लगे..

    जवाब देंहटाएं
  8. आप सभी कद्रदानों का तहेदिल से इस्तकबाल |

    जवाब देंहटाएं
  9. वाह वाह इमरान ..उन आँखों के दीदार की हसरत बढ़ गयी...:)

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत खूब ... तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है ...
    लाजवाब अशआर हैं सभी इस आँखों की मस्ती में ... नज़र न लग जाए इन खूबसूरत आँखों को ...

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह! बहुत ख़ूबसूरत हैं तेरी आँखें! बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति....

    जवाब देंहटाएं
  12. बेहद खूबसूरत अभिव्यक्ति ..

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत खुबसूरत ...... !!
    बहुत कुछ बोलती आखें.....

    जवाब देंहटाएं
  14. ओ हो ..! क्या बात ...क्या बात ...जहे नसीब जिसे ये तोहफा मिला .....:) ..बहुत खूब लिखा है ..इमरान

    जवाब देंहटाएं

जो दे उसका भी भला....जो न दे उसका भी भला...